Neglected Millions vs Global Agendas: Why Are India’s Real Issues Being Pushed Aside? -Kailash Chandra
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
उज्जैन | शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार...
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में...

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता AICTSL बोर्ड के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के प्रबंध निदेशक आई.ए.एस. मनीष सिंह ने की।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – कंपनी का पुनर्गठन — इंदौर संभाग के सभी जिले होंगे शामिल
सार्वजनिक बस परिवहन को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने की दिशा में AICTSL का औपचारिक पुनर्गठन किया गया है, जिसकी बोर्ड द्वारा अनुसमर्थन (Ratification) की गई।
MPYPIL की इंदौर संभाग क्षेत्रीय सहायक कंपनी के रूप में अब AICTSL का कार्यक्षेत्र केवल इंदौर शहर तक सीमित न रहकर इंदौर संभाग के समस्त जिलों तक विस्तारित होगा। कंपनी का लक्ष्य संभाग में बस सेवाओं का व्यापक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है।
इंदौर से आसपास के प्रमुख शहरों — उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव एवं महेश्वर — के लिए 26 सर्वसुविधायुक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। बोर्ड ने इस सेवा को अतिशीघ्र आरंभ करने हेतु निर्देशित किया। यह परियोजना कंपनी के लिए वित्तीय आय का स्रोत भी बनेगी।
इंट्रासिटी एवं इंटरसिटी बस संचालन — विस्तार की योजना
बैठक में वर्तमान इंट्रासिटी एवं इंटरसिटी बस सेवाओं के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। बोर्ड द्वारा इन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
शहर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें — PM ई-बस सेवा
ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की PM ई-बस सेवा के अंतर्गत इंदौर को प्रथम चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होने जा रही हैं।
इन बसों के संचालन हेतु ISBT नायता मुंडला एवं देवास नाका पर दो इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त, द्वितीय चरण हेतु एक अतिरिक्त डिपो स्थल को भी चिन्हित किया गया है।
इस परियोजना की संपूर्ण वित्तीय सहायता केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाएगी।
लास्ट माइल कनेक्टिविटी — 500 इलेक्ट्रिक साइकिलें
शहर में 500 इलेक्ट्रिक साइकिलों के संचालन हेतु बोर्ड द्वारा निविदा प्रक्रिया की स्वीकृति प्रदान की गई।
यह परियोजना यात्रियों को सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ-साथ कंपनी को वित्तीय आय भी प्रदान करेगी।
PM ई-ड्राइव योजना — 64 EV चार्जिंग स्टेशन
PM ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत शहर में सार्वजनिक उपयोग हेतु 64 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
बोर्ड द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव प्रेषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
CNG सुविधा — अवंतिका गैस लिमिटेड के साथ अनुबंध
सिटी बस डिपो में CNG ईंधन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अवंतिका गैस लिमिटेड के साथ संपादित अनुबंध एवं प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति प्राप्त हुई।
इस अनुबंध के माध्यम से कंपनी को वित्तीय आय प्राप्त होगी, जो AICTSL को वित्तीय रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।
यात्री सुविधा — स्मार्ट टॉयलेट
सरवटे बस स्टैंड, AICTSL परिसर एवं ISBT नायता मुंडला परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु स्मार्ट टॉयलेट शीघ्र प्रारंभ किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
यह परियोजना कंपनी को वित्तीय लाभ भी प्रदान करेगी।
बैठक में निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे —
∙ आई.ए.एस. शिवम वर्मा — जिलाधीश, इंदौर एवं कंपनी निदेशक
∙ आई.ए.एस. क्षितिज सिंघल — निगमायुक्त, इंदौर एवं कंपनी निदेशक
∙ आई.ए.एस. परीक्षित झाड़े — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, IDA एवं कंपनी निदेशक
∙ संभाग के अन्य जिलों से नियुक्त अधिकारीगण
कार्यकारी निदेशक,
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर (AICTSL)