ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...
उज्जैन। शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार को...
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो...

उज्जैन। शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार को शुभ भूमि पूजन एवं मंदिर निर्माण संकल्प समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं हवन से हुआ। इसके पश्चात भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के पुनः उत्थान, जन-जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निःस्वार्थ मानव सेवा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में परम पूज्य वैद्य पंडित श्री पूनमचंद शर्मा के दिव्य स्वप्न एवं संकल्प को साकार करने हेतु मंदिर निर्माण की शुरुआत की गई। इस पहल को श्री कामधेनु हर्बल हेल्थ केयर द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर मार्गदर्शक एवं संरक्षक के रूप में महेश जी गहलोत (विशेष सहयोगी) तथा पंडित महेश गुरु जी (मुख्य पुजारी, महाकालेश्वर मंदिर) की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में हिमांशु शर्मा, राजीव शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।