दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ‘सक्षम यात्रा 2026’ की शुरुआत, स्टार्टअप्स और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा - Samacharline.com

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार...

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं,...

देशहोम

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ‘सक्षम यात्रा 2026’ की शुरुआत, स्टार्टअप्स और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सक्षम यात्रा 2026’ की शुरुआत करते हुए राजधानी में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर उभर रहे नए आइडियाज को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली को एक मजबूत इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस पहल के तहत स्थानीय स्तर पर काम कर रहे युवाओं, स्टार्टअप्स और नवाचार से जुड़े लोगों को मंच दिया जाएगा, ताकि उनके आइडियाज को सही दिशा और संसाधन मिल सकें।

‘सक्षम यात्रा 2026’ के जरिए शुरुआती चरण के उद्यमियों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और संभावित वित्तीय सहयोग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे छोटे शहरों और लोकल स्तर के इनोवेशन को भी पहचान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देशभर के नवाचारों को एक मंच देने की दिशा में काम करेगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने का रास्ता खुलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए हर संभव सहायता देना है।