नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...
पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार...

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली शिक्षा निदेशालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह और दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश हेतु कम्प्यूटरीकृत लॉटरी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया अभिभावकों और अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। जिससे हर पात्र बच्चे को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।