दिल्ली के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा, CM रेखा गुप्ता ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात - Samacharline.com

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल के रूबरू हुए एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष दीपक राठौर, आपसी सहयोग और समन्वय की इच्छा व्यक्त की

देहरादून। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन...

आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा...

देशहोम

दिल्ली के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा, CM रेखा गुप्ता ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर राजधानी के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात में उन्हें पार्टी नेतृत्व से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो दिल्ली के विकास को नई दिशा देने में सहायक होगा। साथ ही संगठनात्मक विषयों और पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर समन्वय स्थापित करना था।