“फाइट नाइट दंगल: रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक गेम्स” ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा व दिल्ली के हुए शानदार मुकाबले - Samacharline.com
खेल/क्रिकेटदेशहोम

“फाइट नाइट दंगल: रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक गेम्स” ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा व दिल्ली के हुए शानदार मुकाबले

गुरुग्राम। रविवार देर रात्रि तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के “फाइट नाइट दंगल: रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक गेम्स” का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। हरियाणा और दिल्ली के बीच हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन देश की एकमात्र ऐसी संस्था है, जो खिलाड़ियों को रिंग के अंदर ही नगद पुरस्कार प्रदान कर रही है तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की खेल नीति से प्रेरणा लेकर इस खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में हरियाणा व दिल्ली के हुए शानदार मुकाबले:राकेश ठाकरान

प्रतियोगिता में कुल 9 मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आधिकारिक परिणामों के अनुसार 50 किग्रा वर्ग में आयुष ने तरुण को हराया, जबकि 66 किग्रा महिला वर्ग में रानी देवी ने गार्गी तोमर पर जीत दर्ज की। 82 किग्रा वर्ग में शिवा ठाकरान विजेता रहे। 57 किग्रा वर्ग में हर्ष नागर ने अंश को पराजित किया, वहीं 53 किग्रा महिला वर्ग में आरजू विजेता रहीं।

61 किग्रा वर्ग में महेश ने योगेश को हराया। 72 किग्रा वर्ग में अमन दूहान ने कृष कंबोज पर जीत दर्ज की। 57 किग्रा महिला वर्ग में शिवानी दहिया विजेता रहीं, जबकि 79 किग्रा वर्ग में परवेश कुमार ने साहिल कश्यप को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

इन मुकाबलों में हरियाणा के 6 खिलाड़ी विजेता रहे, जबकि दिल्ली के 3 खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा टीम को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए ₹11,000 का अतिरिक्त नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में हरियाणा बनी सर्वश्रेष्ठ टीम: संजीव कुमार

कार्यक्रम में श्री डी. सुरेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री नरेश कुमावत मूर्तिकार, श्री संजय शर्मा, श्री संजीव कुमार(उपाध्यक्ष), डॉ. विपिन माधव गढ़िया(सीओ), डॉ. संकेत यादव(अलवर), श्री अशोक शर्मा( सोनीपत), श्री प्रशांत चौधरी(दिल्ली), श्रीमती गीता चौधरी, श्री मनीष दीक्षित(एअरटेल), श्री अनिल कुमार (डायरेक्टर, वस्त्र मंत्रालय), श्री अनिरुद्ध व्यास (होडल), श्रीमती नेहा सालनी दुआ, श्रीमती प्रमिला मिश्रा, श्री जयंत मुद्गल, श्री संकल्प मिश्र, श्री चांद शर्मा, श्री नासिर, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती जया दीक्षित, श्रीमती बीना शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के अंत में सभी पत्रकारों, प्रशिक्षकों, रेफरी, जज, वॉलंटियर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम और दिल्ली के बड़ी संख्या में बॉक्सिंग प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स डूडल चैनल एवं IABF के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिससे देशभर के दर्शकों ने मुकाबलों का आनंद लिया।