उज्जैन सिंहस्थ 2028 : स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ की पार्किंग व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन सिंहस्थ 2028 : स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ की पार्किंग व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया

उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्‍थ 2028 के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने के मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी

स्पेशल डीजी जैन ने त्रिवेणी श्री शनि मंदिर के समीप निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण कर सिंहस्थ के दौरान घाट तक 10 मीटर चौड़ा सुलभ सहज पहुंच मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए। डीजी जैन ने देवास रोड के चंदेसरा, उन्हेल रोड क्षेत्र, गरोठ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धतरावदा, सिद्धवट क्षेत्र में निर्माणाधीन घाट, बड़नगर रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गौंसा क्षेत्र में पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एडीजी राकेश गुप्त, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।