पीले वस्त्रों में महिलाओं ने सिर पर कलश रख तय किया सफर, हुआ स्वागत, कलश यात्रा निकली, शुरू हुई गोरखनाथ कथा - Samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

पीले वस्त्रों में महिलाओं ने सिर पर कलश रख तय किया सफर, हुआ स्वागत, कलश यात्रा निकली, शुरू हुई गोरखनाथ कथा

गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। बर्रीघाट रोड स्थित श्रीधाम दरबार में आयोजित होने वाली श्री गोरखनाथ कथा को लेकर पंचमा रोड स्थित कर्मा देवी रामकृष्ण मंदिर से आस्था और भक्ति के माहौल के बीच आम के पत्तों से सजे मिट्टी के कलश में पवित्र बेतवा जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर करीब सवा किलोमीटर पैदल चलीं। यात्रा में यजमान शैलेंद्र तिवारी सिर पर गुरु गोरखनाथ कथा का ग्रंथ रखकर अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

कलश यात्रा पचमा रोड से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर स्थित श्रीधाम दरबार पहुंची। जहां भगवान रामदेव मंदिर परिसर में जयकारों के साथ इसका समापन हुआ। आयोजन समिति के अनुसार 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक गुरु
गोरखनाथ कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन पंड़ित हरिनारायण पाठक द्वारा किया जाएगा। जिसमें गुरु गोरखनाथ के अवतार, उनके जीवन, सिद्धांतों, चमत्कारों और समाधि तक के प्रसंग विस्तार से सुनाए जाएंगे।

कथा के दौरान भजनों की मधुर भक्तिमय बना रहेगा। इसके साथ ही प्रस्तुतियां भी होंगी। जिससे वातावरण प्रतिदिन दोपहर में पार्थिव रुद्री निर्माण, भी आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन और आरती का कार्यक्रम’ फूल वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल गूंजता रहा। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं की मांग पर मंदिर परिसर में कष्ट निवारण दरबार भी लगाया जाएगा। जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच सकेंगे। इस आंयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Page 1MP Achievement Digital AD_300X250