दुबई में ‘एआईएम कांग्रेस-2026’: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व बैंक के उपाध्यक्ष से की उच्च स्तरीय बैठक, प्रदेश में एआई परियोजनाओं के लिए फंडिंग पर चर्चा
दुबई/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
दुबई/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के UAE...

गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। ग्राम त्योंदा में एक कच्चे मकान में रखे भूसे में अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान का छप्पर टूट गया और खप्पर व लकड़ी के टुकड़े करीब 50 मीटर दूर तक जा गिरे। आवाज लगभग 100 मीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान पड़ोस में मौजूद 22 वर्षीय अजय कुशवाहा इसकी चपेट में आ गए। धमाके के बाद उछले पत्थरों से वे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, जिस मकान में धमाका हुआ वह दौलत सिंह गोलन यदास का बताया जा रहा है। मकान में बड़ी मात्रा में भूसा रखा हुआ था। गर्मी से अचानक दबाव बनने से छप्पर का पत्थर टूट गया और धमाका हो गया, जिससे मकान का छज्जा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक गौरी शंकर राजपूत के मुताबिक, आग लगने और धमाके के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर गांवों में भूसा भंडारण और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।