9 मई को समझौता योग्य मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर, लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में सभी विभागों की बैठक - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशमध्य प्रदेशहोम

9 मई को समझौता योग्य मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर, लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में सभी विभागों की बैठक

गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में 25 अप्रैल को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वितीय जिला न्यायाधीश एवं समिति अध्यक्ष हरप्रसाद वंशकार ने की।

बैठक में न्यायाधीशों, पुलिस अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, नगरपालिका, विद्युत एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों सहित अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हित कर नोटिस जारी किए जाएं। लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे ज्यादा से ज्यादा पक्षकार इसका लाभ उठा सकेंगे। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, चेक बाउंस (धारा 138), बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, विद्युत एवं जलकर बिल सहित विभिन्न राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों में नोटिस की तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विद्युत विभाग के प्रकरणों में विशेष छूट की जानकारी भी दी गई। प्री-लिटिगेशन स्तर पर सिविल दायित्व राशि में 30 प्रतिशत और ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।

न्यायालय में लंबित मामलों में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। ब्याज में पूर्ण राहत दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान हो सके। आमजन को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिले।