एसजीएस कॉलेज में 89 लाख से विकसित होगा स्पोर्ट्स ग्राउंड, हाई मास्ट व प्रवेश द्वार
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। शहर के एसजीएस कॉलेज खेल मैदान को विकसित करने के...
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। शहर के एसजीएस कॉलेज खेल मैदान को विकसित करने के...
गंजबासौदा (ओपी चौरसिया)। तहसील परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।...

गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लिया। इसके चलते लगभग दो घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस ब्लॉक के दौरान अप और डाउन, दोनों ट्रैक बंद रहे। इस दौरान कई ट्रेनों रको रास्ते में ही रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर पुराने पैनल सिस्टम को हटाकर अत्याधुनिक डबल VDU (वीडियो डिस्प्ले यूनिट) सिस्टम स्थापित किया गया। यह नया सिस्टम ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज, तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। इसके माध्यम से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को ट्रैक और सिग्नलिंग की बेहतर मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। पंजाब मेल गुलाबगंज स्टेशन पर करीब 75 मिनट तक खड़ी रही। वहीं बिलासपुर-विदिशा ट्रेन को पहले गुलाबगंज, फिर पवई स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक रोका गया। इससे यह ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। इसी तरह मेमो ट्रेन को मंडी बामौरा स्टेशन पर रोककर रखा गया।
दो घंटे तक चला कार्य
स्टेशन प्रबंधक एसके पाल ने बताया कि इस मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक, सिग्नल, कंट्रोल सिस्टम से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि में किसी भी ट्रेन का संचालन संभव नहीं था। इसलिए पहले से ही यात्रियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया था। इससे वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकें।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन ट्रेनों का संचालन इस समयावधि में निर्धारित था, उन्हें नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। इससे असुविधा भी हुई। खासकर दैनिक अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति परेशानी भरी रही।
सभी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे सिस्टम
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लंबे समय में इस सिस्टम अपग्रेडेशन से स्टेशन की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। ट्रेनों के समय पालन में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। रेलवे विभाग भोपाल सेक्शन के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर पुराने पैनल सिस्टम हटाकर नए सिस्टम लगा रहा है। पुराने सिस्टम की कार्यक्षमता धीमी थी। नया डबल VDU सिस्टम अधिक तेज और भरोसेमंद है। इसकी खासियत यह है कि इसमें दो यूनिट होती हैं। एक यूनिट में खराबी आने पर दूसरी तुरंत काम संभाल लेती है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होता। इस तकनीकी बदलाव के चलते भले ही यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा उठानी पड़ी हो, लेकिन आने वाले समय में यह सुधार रेलवे सेवाओं को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाएगा।