मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के लिए तय किया रोडमैप, विश्वविद्यालयों की रैंकिंग और गुणवत्ता सुधार पर जोर
चंडीगढ़, 25 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब...
चंडीगढ़, 25 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब...
मई माह में एक ऐसा मामला...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद बड़ा फैसला लेते हुए अपने आधिकारिक काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम कर दी है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में पहले की तुलना में केवल 8 वाहन ही शामिल रहेंगे। इस कदम को सरकार की सादगी, ईंधन बचत और जिम्मेदार प्रशासन की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की अपील की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने तुरंत अमल करते हुए मुख्यमंत्री के कारकेड को छोटा करने का निर्णय लिया। बुधवार को भोपाल में जब मुख्यमंत्री का काफिला कम वाहनों के साथ दिखाई दिया तो यह चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों को भी सादगी अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दौरों के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी और सभी मंत्री यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करें। साथ ही जनता से भी अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग अपनाने की अपील की गई है।
सरकार का कहना है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार प्रशासनिक खर्च और ईंधन उपयोग में कटौती की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लेकिन अनावश्यक वाहनों को हटाकर ईंधन बचत को प्राथमिकता दी जाएगी।