मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

गंजबासौदा (ओ.पी. चौरसिया)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ आगामी 29 मई 2026 को मानस भवन, पुराना मेला ग्राउंड में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए विदिशा के वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रांत टोली सदस्य एवं प्रांत संयोजक घुमन्तू, रोजगार आयाम (मध्य भारत) प्रांत, एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा विदिशा के सचिव संदीप उदयवाल ने सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रेडक्रॉस विश्व का सबसे बड़ा मानव सेवा संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1863 में स्विट्जरलैंड के महान समाज सेवी हेनरी डुनेंट द्वारा की गई थी। भारत में रेड क्रॉस की शुरुआत वर्ष 1920 में हुई। संस्था लगातार स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, आपदा राहत, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं जरूरत मंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
शिविर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जो नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। शिविर के दौरान विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांचें, दवाइयों का निःशुल्क वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर एवं जरूरत मंद मरीजों को चिन्हित कर बेहतर उपचार हेतु जे के हासपिटिल भोपाल रेफर किया जाएगा। जहां ऑपरेशन, दवाइयों एवं उपचार की निःशुल्क व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी सदस्य ऋषि जालोरी, समाज सेवी सीएम साहू, डिप्टी एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर भूपेंद्र सिंह बघेल, पीआरओ दीपक सोनी समाज सेवी लाल चंद कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने सभी नगर के गण मान्य नागरिकों, समाज सेवियों एवं मीडिया बंधुओं से अपील की, कि अधिक से अधिक लोगों तक इस शिविर की जानकारी पहुंचाएं। ताकि जरूरत मंद नागरिक और बीमारी रोगी इस सेवा शिविर का लाभ प्राप्त कर सकें।