हरियाणा : मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर, पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद, सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

देशहरियाणाहोम

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर, पंचकूला में समाज के लोगों संग ग्रहण किया प्रसाद, सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 23 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सादगी और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में समाज के लोगों और कॉलोनी वासियों के साथ बैठकर रात्रि भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के उपरांत सीधे इंदिरा कॉलोनी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

जमीन पर बैठकर ग्रहण किया प्रसाद

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेहद सादे अंदाज में जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कॉलोनीवासी बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।

स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

इंदिरा कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता के साथ आमजन के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, उससे सभी का दिल जीत लिया। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।