मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात, इन्दौर में अतिथियों और प्रतिनिधियों के सम्मान में दिया रात्रि भोज - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

इंदौरमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात, इन्दौर में अतिथियों और प्रतिनिधियों के सम्मान में दिया रात्रि भोज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों से मुलाकात की। उन्होंने अतिथियों का देश के दिल मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इन्दौर में स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के सम्मान में रात्रि भोज भी दिया। अतिथियों के स्वागत के साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष के श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।