आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

इंदौरहोम

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह आप के राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एडव अनुराग यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल गुप्ता अल्प संख्यक विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इक़बाल अब्बासी ने अपनी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समारोह 14 जून को एम आर 10 रोड स्थित आनंद मोहन माथुर सभाग्रह बापट चौराहा के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर सह प्रभारी जय भगवान उपकार अखिलेशपति त्रिपाठी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में आप के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा 
संगठन विस्तार आगामी समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सम्मेलन में चर्चा होगी समारोह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा इसके पूर्व सभा गृह से बापट चौराहा तक पैदल मार्च निकला जाएगा पुनः सभा गृह पहुंच कर शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। समारोह में इन्दौर के अलावा खंडवा बुरहानपुर खरगोन महेश्वर सनावद बड़वाह से भी पदाधिकारी शामिल होंगे।