अगले वर्ष जनवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए हमने अरब देशों के प्रतिनिधियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित किया है -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - Samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

अगले वर्ष जनवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए हमने अरब देशों के प्रतिनिधियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित किया है -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आज मेरी संयुक्त अरब अमीरात की संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य एवं रस-अल-खैमाह के शासक एच. ई श्री शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी जी से सार्थक चर्चा हुई। भारत और अरब देशों के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत होते संबंधों का सकारात्मक प्रभाव मध्यप्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। माइनिंग, हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों के साथ नई साझेदारियों के लिए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। अगले वर्ष जनवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए हमने अरब देशों के प्रतिनिधियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित किया है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को नई गति देगी।

-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री