मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद
विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440...

भारत की जनगणना-2027 के संबंध में जारी नवीन राजपत्र अधिसूचना के कारण आमजन के मध्य जनगणना के कार्यक्रम को लेकर कुछ भ्रांतियां उत्पन्न हुई हैं। इस संबंध में निदेशक महोदया, इवा आशीष श्रीवास्तव, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखण्ड राज्य में भारत की जनगणना-2027 का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। *भारत के अन्य, गैर-निर्वाचन राज्यों के लिए जारी नवीन अधिसूचना के संबंध में प्रसारित समाचार को उत्तराखण्ड के जनगणना कार्यक्रम से जोड़कर देखा जाना उचित नहीं है। उत्तराखण्ड में जनगणना के निर्धारित कार्यक्रम में कोई परिवर्तन अथवा स्थगन नहीं किया गया है।* अतः सभी नागरिकों एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि जनगणना-2027 के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।