मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ

हमारे घरों में जलने वाले दीपों...

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के...

उत्तराखंडदेशहोम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार रामपुर तिराहा कांड में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए हरिद्वार जनपद निवासी श्री प्रकाश चन्द्र कांति एवं देहरादून निवासी श्री अमित ओबराय को यह सहायता प्रदान की जाएगी। दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में ₹30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है।