प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान करने आये फ्लेक्स बोर्डो से बड़ा हादसा टला.... - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान करने आये फ्लेक्स बोर्डो से बड़ा हादसा टला….

प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान करने आये फ्लेक्स बोर्डो से बड़ा हादसा टला….
देवास। मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाएं संपूर्ण प्रदेश में आम लोगों तक पहुंचे व योजना की जानकारी भी सभी लोगो तक जाये, इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश मुखिया जानकारी के विज्ञापनों के फ्लेक्स बोर्ड सार्वजनिक स्थानों पर लगा रही है, ये बोर्ड जानकारी के अनुसार शहर के बाहर से तैयार होकर आए है, इन बोर्डो को लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थान तय करे है, जिन्हें व्यवस्थित लगाने की व्यवस्था भी अधिकारियों के जिम्मे है। शुक्रवार को ये बोर्ड एक वाहन में जा रहे थे सिविल लाइन क्षेत्र से निकले जहां एक विद्युत डीपी से ये टकरा गए फलस्वरूप शॉट सर्किट भी हुआ जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

IMG-20180309-WA0058mi
शहर के बीच से होकर गुजरता एक वाहन जिसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं के फ्लेक्स बोर्ड रखे थे। मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं का बखान करने के लिए प्रदेश से एक वाहन में होर्डिंग भरकर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये जाने के लिए आये थे लेकिन जिला चिकित्सालय यहां पर महान बिजली की DP से चिपकता हुआ निकला जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ लेकिन उक्त वाहन केवल बखान करने पर ही विश्वास रख रहा था लेकिन पीछे दुर्घटना का कोई ध्यान नहीं रखा जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से टली।