मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री
गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैन 12 मार्च। दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आईं राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने सोमवार को कमरी मार्ग स्थित मज़ारे नज़मी परिसर में बोहरा समाज के धर्मगुरू हिज होलीनेस सैयदना आलीकद्र मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सैयदना साहब से कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें उपहार दिया। सैयदना साहब ने भी राज्यपाल को भेंटस्वरूप शॉल और माला दी। राज्यपाल ने सैयदना साहब से औपचारिक चर्चा भी की। इस दौरान विधायक डॉ.मोहन यादव और श्री जगदीश पांचाल मौजूद थे। सैयदना साहब ने विधायक एवं श्री पांचाल को भी शॉल भेंट की।
सैयदना साहब से सौजन्य भेंट के उपरान्त राज्यपाल ने मज़ारे नज़मी परिसर में स्थित बोहरा धर्मगुरूओं की मज़ारों पर भी अकीदत की माला पेश कर जियारत की। इस दौरान विधायक डॉ.मोहन यादव मौजूद थे।