युवक कांग्रेस चुनाव – उज्जैन में सदस्यता को लेकर फर्जीवाडा. - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेश

युवक कांग्रेस चुनाव – उज्जैन में सदस्यता को लेकर फर्जीवाडा.

प्रदेश में एक बार फिर युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है | चुनाव के पहले चरण में सदस्यता के दोरान धनबल, बाहुबल और धांधली स्पष्ट दिखाई देने लगी है | अधिक से अधिक सदस्य बनाने को लेकर युवाओ ने फर्जीवाड़े की सभी हदे पार कर दी | हजारो ऐसे सदस्य बना दिए गए जिन्हें खुद नहीं पता की वे युवक कांग्रेस के सदस्य बन गए है | दरअसल सदस्य बनाने के लिए किसी भी युवा के केवल आधार कार्ड की फोटोकॉपी की अनिवार्यता थी | सदस्यता अवधि 9 फ़रवरी से 14 मार्च के दोरान नेताओ ने धड़ल्ले से आधार कार्ड की फोटोकॉपी बटोरना शुरू कर दी | कोई मोबाइल की दुकान से कोई कंट्रोल से तो कोई फोटोकॉपी की दुकान से आधार की कॉपी ले आया और सदस्यता करा दी | ना तो सदस्यता कराने वालो को पता है की उसने किसे सदस्य बना दिया और ना ही बनने वाले सदस्य को | इस प्रकार हजारो की संख्या में फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सदस्यता करा दी गई |

यहाँ दो प्रकार के सदस्य बनाए गए एक साधारण सदस्य दूसरा क्रियाशील सदस्य | साधारण सदस्य बनने के लिए केवल आधार कार्ड या वोटर आईडी की फोटोकॉपी की अनिवार्यता थी जबकि क्रियाशील सदस्य के लिए 125 रुपए सदस्यता शुल्क व मोबाईल पर आया हुआ ओटीपी नंबर | क्रियाशील सदस्य को ही वोट डालने व चुनाव लड़ने का अधिकार होगा | इस प्रकार 25800 युवा क्रियाशील सदस्य बन गए और 103200 साधारण सदस्य बना दिए गए | सूत्रों की माने तो जिले भर से बने 1 लाख 29 हजार युवक कांग्रेस सदस्यों में से करीब 50 हजार से अधिक फर्जी सदस्य है |

यदि राशी की बात करे तो कांग्रेस पार्टी के पास सदस्यता शुल्क के रूप में उज्जैन जिले से 32 लाख25 हजार रुपए जमा हुए | सूत्र बताते है की सदस्यता की यह राशी सदस्यों ने जमा नहीं की बल्कि उन बाहुबली और धनाड्य लोगो ने की है जो अपना अध्यक्ष बनाना चाहते है |

युवक कांग्रेस की सदस्यता पर भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी भानु भदोरिया ने सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए है की वे आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड का फर्जी तरीको से इस्तेमाल करने वालो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएँगे |साथ ही जाँच कराएँगे की इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड व वोटर आई डी कहाँ से चुराए गए |

 राहुल गाँधी टीम को उज्जैन में हुई सदस्यता की हकीकत तो तब पता लगेगी जब कुछ दिनों बाद होने वाले युवक कांग्रेस चुनाव की वोटिंग का आंकड़ा सामने आएगा |

 इन नेताओ के समर्थक लड़ रहे है युवक कांग्रेस चुनाव

 डॉ बटुक शंकर जोशी , विवेक यादव, आजाद यादव , चेतन यादव , योगेश शर्मा , मुरली मोरवाल , चंद्रभानसिंह चंदेल , जितेन्द्र मंडोरा , बसंत मालपानी ,

 ये युवा रहे सदस्यता को लेकर सक्रीय

दीपेश जैन , करण सिंह ठाकुर ,संचित शर्मा, ऋतुराज सिंह , करण मोरवाल , भरत शंकर जोशी , धीरज सिंह पंवार , विजय बोडाना ,रहीम लाला , अमित शर्मा , जितेन्द्र परमार, प्रतीक  जैन |

सदस्यता को लेकर सवाल ????????

* क्या जिले भर में है सवा लाख से अधिक 18 से35 वर्ष के लोग ?

* क्या जिले भर के 80 फीसदी युवा केवल युवक कांग्रेस से ही जुड़े ?

* क्या भाजयुमो , एबीवीपी व अन्य राजनैतिक संगठनो के पास कोई युवा ही नहीं है?
पिछली बार 4 साल पहले लोकसभा क्षेत्र से बने थे महज 40 हजार युवक कांग्रेस सदस्य इस बार केवल जिले से ही बन गए 129000 सदस्य ?
बहरहाल अपने अस्तित्व का संकट झेल रही कांग्रेस पार्टी को युवक कांग्रेस चुनाव पर गंभीर रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य के लिए नया नेतृत्व तैयार हो सके.