जमींदोज हुआ पंचायत भवन पोकलैंड मशीन के साथ, व्यापारी आया गुस्से में - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

जमींदोज हुआ पंचायत भवन पोकलैंड मशीन के साथ, व्यापारी आया गुस्से में

जमींदोज हुआ पंचायत भवन

देवास। राजनीतिक दबाव के बावजूद जिला पंचायत के पुराने भवन को आखिरकार निगम के अमले ने ध्वस्त कर दिया।
      गौरतलब है कि गत दिनों जिला पंचायत पुराने भवन को जमींदोज करने की नीयत से निगम अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। जिसके फलस्वरूप पंचायत कार्यालय में मौजूद कार्यालयीन सामग्री देर रात तक खाली होती रही। इस बीच राजनीतिक दबाव भी यहां के मौजूद व्यापारियों ने बनवाया जिस पर निगम अधिकारी ने व्यापारियों की एक ना मानते हुए आखिरकार अंतिम सूचना पत्र देते हुए, शनिवार सुबह 7 बजते ही भवन को जेसीबी, पोकलैंड मशीन के साथ जमींदोज कर दिया।
व्यापारी आया गुस्से में
        इस बिल्डिंग में मौजूद एक व्यवसायी खंडेलवाल यहाँ पहुंचा उसकी दुकान टूटते देख वह कुछ आवेश में आया और जेसीबी मशीन को रोक टूटती दुकान में प्रवेश कर दुकान का बोर्ड लेकर निगम के प्रति गुस्सा निकलते हुए चला गया।