आरक्षक ने 8 फिट लंबा घोड़ा पछाड़ सर्प पकड़ा...., क्षेत्र वासियो ने चेन की सांस ली.. - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैनदेवासदेशधर्मं/ज्योतिषमध्य प्रदेश

आरक्षक ने 8 फिट लंबा घोड़ा पछाड़ सर्प पकड़ा…., क्षेत्र वासियो ने चेन की सांस ली..

आरक्षक ने सूझबूझ से 8 फिट लंबा घोड़ा पछाड़ सर्प पकड़ा….
क्षेत्र वासियो ने चेन की सांस ली…
देवास।  किसी भी प्रकार की कोई घटना हो तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दी जाती है, किंतु अगर पुलिस विभाग के अलावा कोई मामला हो तब…… बात कुछ और ही हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक मामला शहर के बीएनपी रोड़ स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में घटित हुआ जहाँ एक 8 फिट लंबा सांप रहवासियों ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कोतवाली थाने से आरक्षक राम प्रताप मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया जिससे  रहवासियों  ने चेन की सांस ली।
       शहर के आदर्श नगर के रहवासी क्षेत्र में शनिवार शाम  7:00 बजे के लगभग सांप को जाते देख लोग हक्के-बक्के रह गए वहीं क्षेत्र के रहवासी एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी  तत्काल पुलिस को दी, जिस पर  कोतवाली थाने में पदस्थ  आरक्षक राम प्रताप सिंह आदर्श नगर रवाना हुए और अपनी सूझबूझ से सांप को बच्चों के  मनोरंजन व खेलने वाले एक गार्डन में पकड़ लिया। आरक्षक राम प्रताप ने बताया कि यह सांप 8 फीट से ज्यादा बढ़ा था जिसे रेट स्नेक  के साथ ही घोड़ा पछाड़ नाम से जाना जाता है, जो कि बहुत ही खतरनाक है रामप्रताप द्वारा पहले भी शहर में कई स्थानों पर सांप को पकड़ने का काम किया गया है। इसके साथ ही राम प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि देवास में अभी तक 300 से 400 सांप पकड़े हैं राम प्रताप सिंह चीता फोर्स में पदस्थ है।