कोरियर बॉय के ऑखों में डाली मिर्ची, आरोपी सामाना लेकर हो चंपत जिसके नाम से पार्सल आया वही लूट कर फरार हो गया - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

उज्जैनदेवासदेशधर्मं/ज्योतिषमध्य प्रदेश

कोरियर बॉय के ऑखों में डाली मिर्ची, आरोपी सामाना लेकर हो चंपत जिसके नाम से पार्सल आया वही लूट कर फरार हो गया

देवास। कोरियर बॉय के साथ ऑखों में मिर्ची डालकर आरोपी हो गया फरार हो। फरियादी ने थाने पर पंहुच कर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज करवाया है। ओद्यौगिक थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सूरज पिता राजाराम मालवीय निवासी आदर्श नगर डेलीवरी कोरियर कंपनी में कर्मचारी है, उसने बताया की मैं कंपनी में आये सब प्रकार के पार्सलों को डिलीवर करने को काम+ करता हूँ। रोजना की तरह सोमवार दोपहर को मुझे कंपनी की और से आई 7 मोबाइल फोन ग्राहक मनीक मल्हौत्रा निवासी 101 कुबेर नगर के लिये पार्सल मिला जब मैं वहाँ पंहुचा तो मुझे उक्त पते पर मनीक मल्हौत्रा नहीं मिला। उसके बाद मैनें दिये गए नंबर पर फोन लगाकर मनीक मल्हौत्रा से संपर्क किया तो उसने बताया की मैं कुबेर नगर में नहीं हूँ अपनी नानी के घर पर हूँ आप बजरंग नगर पानी की टंकी के पास आ जाओ फिर मैं उसके दिये गए पते पर बताये गए हुलिये के मुताबिक वहां पंहुचा तो वह पार्सल मनीक मल्हौत्रा के हाथों में दिया और उससे कहा की इस पार्सल की किमत 7 हजार 900 रूपये दे दो। उसने रूपये तो नहीं दिये और जेब से हाथ डालकर मिर्ची पावडर मेरी आँखों में डाल दिया और उक्त पार्सल लेकर फरार हो गया। मैनें उक्त व्यक्ति का पीछा किया वो रेल्वे लाईन की तरफ भाग गया। फिर मैनें अपने साथीयों अरूण राठौर, संजय ठाकुर, देवेन्द्र भावसार को उक्त घटना के बारे में बताया जिस पर औद्यौगिक थाने में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।