नवागत सीएसपी पंहुची अधीक्षक कार्यालय...........! अब शहर को जानकर, बढ़ते अपराधों पर लगाएंगी अंकुश.....! - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

नवागत सीएसपी पंहुची अधीक्षक कार्यालय………..! अब शहर को जानकर, बढ़ते अपराधों पर लगाएंगी अंकुश…..!

देवास। नवागत कलेक्टर के आते ही पुलिस विभाग ने भी तब्दीलें कर दी हैं। पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक के स्थान पर अब नवागत नगर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को दोपही में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचकर ज्वाईन कर लिया। संभवत अगले सप्ताह तक वह चार्ज लेकर कार्यभार संभाल लेगी। वही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर के बारे में संक्षेप में चर्चा हुई।


पुलिस विभाग में नगर पुलिस अधीक्षक का तबादला तो पहले ही हो चुका था। लेकिन विधिवत रूप से नवागत नगर पुलिस अधीक्षक ने पद संभाला नहीं था। बुधवार को नवागत नगर पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने पद पर आसीन होने के पूर्व पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह से मुलाकात की, अंशुमान सिंह ने उन्हें शहर में वर्तमान में जारी आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा की। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुश्री रूहल शहर की विस्तृत जानकारी शहर के बीच जाकर लेंगी। इसके साथ अगले सप्ताह तक वे देवास शहर में स्थानीय रूप से आ जावेंगी। सूत्रों के मुताबिक ट्राफीक डीएसपी किरण शर्मा भी कुछ दिनों के अवकाश पर जा रहे है सुश्री रूहल के आने से अपराधियों में भी भय व्याप्त हो सकता है क्योंकि उज्जैन में सुश्री रूहल की दंबगता के चर्चे सुने गए है।