“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...
In a small town in Madhya...

गुंडे बदमाश बोरिया बिस्तर बाँध लें- महेंद्र सिंह परमार
देवास। पुलिस विभाग में गत दिनों थाना प्रभारीयों के तबादले किये गए थे। जिसके तहत कई थाना क्षेत्रों में भी उलटफेर देखने को मिला। शहर केे प्रमुख थाना कोतवाली थाना प्रभारी राजीव भदौरिया का भी तबादला गत दिनों हुआ था, अब उनके स्थान पर उज्जैन महाँकाल थाने से महेन्द्र सिंह परमार आये हैं, मंगलवार को नवागत थाना प्रभारी ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोतवाली थाना प्रभारी का चार्ज लिया।
मंगलवार को शहर कोतवाली पर नवागत थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार ने चार्ज लिया उससे पहले वे खेड़ापति मंदिर गये जहाँ दर्शन कर थाना परिसर में आकर पदस्थ स्टाफ से मुलाकात की उसके बाद वे कोतवाली थाने में उन्होनें बताया की नवागत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अच्छी कार्यवाही करेंगे। महौल ऐसा बनायेंगे की यहां का वातावरण भय मुक्त रहे जितने भी गुंडे बदमाश है उनसे कहना चाहूंगा की अब बोरिया बिस्तर बाँध लें। बाबा महाँकाल की नगरी में सेवा दे रहा था, अब माँ चामुण्डा की नगरी में सेवा दूंगा।