मंदसौर, सतना के बाद अब देवास में सामूहिक दुष्कर्म की घटना - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासमध्य प्रदेश

मंदसौर, सतना के बाद अब देवास में सामूहिक दुष्कर्म की घटना

मंदसौर, सतना के बाद अब देवास में सामूहिक दुष्कर्म की घटना

देवास। मध्य्प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का दावा करने वाली शिवराज की सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। मंदसौर सतना के बाद अब देवास में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पुलिस महकमे को हलाकान कर दिया है ।
पुलिस के अनुसार पीड़िता 19 वर्षीय  खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र की निवासी है। जो फिलहाल उज्जैन में रहती है। मुख्य आरोपी मनोज उर्फ सन्नी से पीड़िता की  ट्रेन में आरोपी से पहचान हुई  मनोज के द्वारा  उसकी मुलाकात  श्रुति उर्फ रश्मि से हुई।
श्रुति ने सोमवार को काम दिलाने के बहाने पीड़िता को देवास बुलाया  यहां रात 9.30 बजे बस स्टैंड पहुंची पीड़िता ने श्रुति को फोन लगाया तो आरोपी मनोज उर्फ सन्नी वहां पहुंचा। आरोपी ने बोला श्रुति ने भेजा है। वह लड़की को बहलाफुसला कर  बाइक पर बिठाकर जंगल मे ले गया। जहां मनोज के तीन अन्य साथी और मिल गए चारो ने पीड़िता को डरा धमका कर उंसके हाथ पैर एक पेड़ से बांध दिए और सबने मिल कर बारी बारी से उसकी अस्मत को तार तार कर दिया। किसी अन्य वाहन के उधर से निकलने पर आरोपी उसे बिलखता छोड़ भाग गए। जैसे तैसे लड़की वहां से सोमवार देर रात थाने पहुंची और पुलीस को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने मनोज और श्रुति को राउंडअप कर लिया है। आरोपी मनोज का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड हैं।