जापान: दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 117 साल की उम्र में निधन - Samacharline.com

सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम

श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...

राज्यपाल से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

होम

जापान: दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 117 साल की उम्र में निधन

तोक्यो: विश्व की सबसे उम्रदराज व्यक्ति का रिकॉर्ड बनाने वाली 117 साल की जापानी महिला चियो मियाको का निधन हो गया. उनके निधन की पुष्टि उनके गृह प्रांत कानागावा की ओर से की गई. दो मई 1901 को जन्मी मियाको अप्रैल में विश्व की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनीं. इससे पहले यह रिकॉर्ड किकाई द्वीप की नाबी ताजिमा के पास था जिनका निधन भी 117 साल की उम्र में हुआ था.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक मियाको का परिवार उनको ‘देवी’ बुलाता था और उन्हें एक बहुत ज़्यादा बात करने वाले व्यक्ति के तौर पर याद करता है जो धीरज और दूसरों के प्रति उदारता का भाव रखती थीं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें ये खिताब दिया था.

गिनीज ने उनके बाद इस खिताब के अगले दावेदार के नाम की पुष्टि अभी नहीं की है. स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद जापान की नई सबसे उम्रदराज व्यक्ति 115 साल की एक महिला काने तनाका हैं.