'अभिमान' के 45 साल पूरे, बिग बी ने कहा- वैसा संगीत सुनने को नहीं मिला - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

‘अभिमान’ के 45 साल पूरे, बिग बी ने कहा- वैसा संगीत सुनने को नहीं मिला

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपने व पत्नी जया की सदाबहार फिल्म ‘अभिमान के संगीत व निर्माण को याद किया. अभिमान ने रिलीज होने के 45 साल पूरे कर लिए हैं. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “हमारी फिल्म अभिमान को 27 जुलाई को 45 साल पूरे हो गए. हमारी इसलिए कि मैंने व जया ने तब तक शादी नहीं की थी, व संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया. लेकिन फिल्म के आखिरी शूट के दौरान हमने शादी कर ली और किसी तरह संयुक्त निर्माण अपने सचिवों को सौंप दिया.”

अभिमान का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया. इस फिल्म में सुबीर नाम का एक लोकप्रिय गायक अपनी पत्नी उमा को भी गायिका बनने व इसे करियर बनाने को प्रेरित करता है. हालांकि, मुश्किल तब खड़ी हो जाती है जब वह उमा की लोकप्रियता से खुद को दबा हुआ पाता है.

https://youtu.be/lUwFGIl6K18

अभिमान अभ भी अपने मधुर संगीत ‘जैसे अब तो है तुमसे’, ‘तेरे मेरे मिलन की ये रैना’, ‘तेरी बिंदिया रे’, ‘पिया बिना पिया बिना’ और ‘मीत ना मिला रे मन का’ के लिए याद की जाती है.

अमिताभ ने कहा, “हमें अब फिल्म में इस तरह के संगीत को सुनने के लिए नहीं मिलता है. हर धुन पर दिग्गज संगीतकार एस.डी.बर्मन ने बेहतरीन काम किया था.”

अभिताभ ने कहा कि वह व जया फिल्म के कुछ गीतों की रचना के दौरान बर्मन के साथ थे.