सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...
छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

मनोज कुमार के मुताबिक शुक्रवार को उसे मां के देहांत की खबरें मिली. मां की अंतिम संस्कार में पहुंचने के लिए वह मध्यप्रदेश के लिए निकल गया. उसने बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर के लिए बस ली. आठ बजे सुबह बदरपुर बॉर्डर पहुंचने के बाद उसने आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया. ऑटो वाले ने मनोज को स्टेशन छोड़ने के लिए 200 रुपए लिए थे. स्टेशन जाते वक्त ड्राइवर ने जाम का बहाना बनाकर मीठापुर होते हुए आनंद विहार चलने का मनोज से आग्रह किया. मीठापुर पहुंचने पर ऑटो ड्राइवर ने तीन लोगों को ऑटो में बिठा लिया. मनोज ने उन लोगों को बिठाने का विरोध भी किया पर थोड़ी दूर में ये लोग उतर जाएंगे का ड्राइवर ने बहाना बना दिया.
मीठापुर से थोड़ी दूर जाने के बाद ही ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी. उसके बाद ड्राइवर और ऑटो में बैठे तीनों लोग मनोज से उतरने के लिए बोलने लगे. मनोज के ऑटो से उतरते ही चारों ने मिलकर उसका मोबाइल, 10 हजार कैश छीन लिया और ऑटो में सामान से भरे ब्रीफकेस लेकर भाग गया.
मनोज ने उसे छोड़ने का चारों से खूब निवेदन किया. उसने उन लोगों को मां के देहांत के बारे में भी बताया, पर ड्राइवर और तीनों लूटेरों ने मनोज की एक न सुनी और उसका सारा सामान लूट लिया. मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है.