यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के पहले चार दिन में 250 रुपए के विशेष दर्शन टिकट तथा लड्डू प्रसाद की बिक्री से करीब 54 लाख रुपए की आय हुई है। अफसरों का मनाना है आने वाले दिनों में आय में और भी बढ़ोतरी होगी।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया इस बार श्रावण मास की शुरुआत शनिवार के दिन हुई है। बीते चार दिन में देशभर से हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने आए हैं। शुरुआती दिनों में मंदिर समिति को विशेष दर्शन टिकट तथा लड्डू प्रसाद के विक्रय से खासी आय हुई है।
आने वाले दिनों में शनिश्चरी हरियाली अमावस्या, नागपंचमी तथा रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व आने वाले हैं। इस दौरान देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल व नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने आएंगे। इसके कारण आय में और भी बढ़ोतरी होगी।
किस दिन कितनी आय
लड्डू प्रसाद : शनिवार को 3 लाख 1 हजार, रविवार को 4 लाख 25 हजार, सोमवार को 7 लाख 90 हजार, मंगलवार को 1 लाख 31 हजार
250 रुपए की रसीद : शनिवार को 7 लाख 54 हजार, रविवार को 9 लाख 20 हजार, सोमवार को 13 लाख 50 हजार, मंगलवार को 6 लाख 80 हजार