दिल्ली से गिरफ्तार हुआ चोर, सिंगर मीका सिंह के घर में की थी चोरी - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ चोर, सिंगर मीका सिंह के घर में की थी चोरी

नई दिल्ली:मशहूर गायक मीका सिंह के मुंबई स्थित घर से कीमती सामान और नकदी की कथित चोरी करने वाले 27 साल के व्यक्ति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया .  पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान अंकित वासन के रूप में हुई है . उसने खुलासा किया कि वह 15 साल से गायक के साथ संपादक के तौर पर काम करता था . उसने गुप्त रूप से नकदी और कीमती सामान की चोरी की .

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को जब मीका सिंह को इसकी भनक लगी तो आरोपी स्टुडियो से भाग गया और दो दिन तक मुंबई में ही छिपा हुआ था . पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को वह दिल्ली आया और विकासपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया .

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन बैंक खातों में जमा कराये गए 50 हजार और पांच लाख रूपये बरामद किये हैं . इसके अलावा आरोपी के पास से एक हार्ड डिस्क और स्टुडियो की चाबी भी बरामद हुई है