ओडिशा : शव को कंधा देने वाले नहीं मिले, साइकिल से बांधकर ले जाना पड़ा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

ओडिशा : शव को कंधा देने वाले नहीं मिले, साइकिल से बांधकर ले जाना पड़ा

भुवनेश्वर। ओडिशा में मानवता शर्मसार हुई है। मृत शरीर को कंधा देने के लिए चार आदमी नहीं मिले और शव को साइकिल में रस्सी से बांधकर श्मशान घाट ले जाना पड़ा।

घटना ओडिशा के बौद्ध जिले की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूसरी जाति में शादी करने के चलते गांव वालों ने इस तरह का दंड दिया है जो कि बौद्ध जिला के साथ पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।

बौद्ध जिले के कृष्ण पाली गांव के चतुर्भुज बांक की पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं था। इससे बांक ने दूसरी जाति की लड़की से शादी कर ली।

इसे गांव वालों ने बर्दाश्त नहीं किया और चतुर्भुज बांक को गांव से बहिष्कृत कर दिया। चतुर्भुज के घर कोई भी कार्यक्रम होने पर उसमें गांव वाले भाग नहीं लेते थे।

सास-ससुर की मौत के बाद चतुर्भुज की साली चतुर्भुज के घर रहने लगी। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई।

शव को एंबुलेंस के जरिये घर लाया गया। चतुर्भुज ने साली के अंतिम संस्कार के लिए गांव वालों को बुलाया। गांव वालों ने सीधे तौर पर अंतिम संस्कार में भाग लेने से यह कह कर मना कर दिया कि उसने दूसरी जाति में शादी की है।

अंत में कोई उपाय न देख चतुर्भुज शव को रस्सी से साइकिल में बांधकर श्मशान घाट ले गया और अंतिम संस्कार किया।