टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बनेगी बायोपिक - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर बनेगी बायोपिक

मुंबई। खिलाडि़यों पर बन रही बायोपिक की कड़ी में अब सिल्वर स्क्रीन पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का जलवा देखने को मिलेगा।

पिछले दिनों हॉकी स्टार संदीप सिंह पर बायोपिक ‘सूरमा’ रिलीज हुई थी, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने संदीप का रोल निभाया था। बै‍डमिंटन स्टार साइना नेहवाल और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंदा पर बायोपिक आने वाली है, जिसमें श्रद्धा कपूर और हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने सानिया की फिल्म के अधिकार खरीदे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कई निर्माता सानिया की बायोपिक के राइट्स् खरीदना चाहते थे और अब रॉनी ने यह हासिल कर लिए हैं। यह स्टोरी उनके प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन पर आधारित होगी। शीघ्र ही इसके लिए निर्देशक फाइनल किया जाएगा और फिर कास्ट का फैसला होगा।

सानिया की बॉलीवुड में गहरी पैंठ है। कोरियोग्राफर और निर्माता फराह खान उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। वे कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। टेनिस स्टार सानिया छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी है। उन्हें भारत सरकार ने पद्मयश्री और पद्मतभूषण से नवाजा है।