यूपी में गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने पर बखेड़ा - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

यूपी में गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने पर बखेड़ा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगे जाने का मामला सामने आया है। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम पुवायां सत्यप्रिय सिह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान के बयान लिए। हालांकि, प्रतिमा के दो साल से भगवा रंग का होने की बात सामने आई है।

गुरुवार को बंडा क्षेत्र के गांव ढका घनश्याम के प्राथमिक स्कूल में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को भगवा रंग से रंगे जाने की बात सामने आई। लोग मौके पर जुटने लगे। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने पुवायां एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने ग्राम प्रधान गायत्री जैसवार से पूछताछ की।

प्रधान ने बताया कि 2015 में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मूर्ति को इस रंग में रंगवाया था। तब से वह इसी रंग में है। एसडीएम ने कहा कि डीएम इसका निरीक्षण करेंगे। प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने के मुद्दे को कांग्रेस ने तूल दे दिया।

पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने इसकी जानकारी हाईकमान को दी। उनका कहना है कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। एसडीएम सत्य प्रिय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।