ओमपुरी के लिए फफक-फफक कर रोए थे नसीरुद्दीन शाह: टिस्का चोपड़ा - Samacharline.com

होम

ओमपुरी के लिए फफक-फफक कर रोए थे नसीरुद्दीन शाह: टिस्का चोपड़ा

दिवंगत फिल्म अभिनेता ओम पुरी फिल्म लस्टम-पस्टम में नजर आएंगेl इस फिल्म के बारे में हुई विशेष बातचीत में फिल्म अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें इस बात का पता चला की ओम पुरी जी का देहांत हो गया है तो उस दिन वह प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ शूट कर रही थीं। जैसे ही ओम पुरी को लेकर यह खबर नसीरुद्दीन शाह को पता चली तो वे दुखी हो गए और फफक-फफक कर रोने लगे।

उन्होंने उनके और ओम पुरी जी से जुड़ी कई बातें बताई लेकिन यह सब बताते हुए भी उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। इस बारे में बताते हुए टिस्का चोपड़ा कहती है, दुर्भाग्य से मुझे इस फिल्म में ओम पुरी जी के साथ काम करने का अवसर नहीं मिला क्योंकि हमारा साथ में कोई सीन नहीं है। पर जिस दिन उनका देहांत हुआ, उस दिन मैं नसीरुद्दीन शाह के साथ शूट कर रही थीl नसीरुद्दीन शाह ने मुझे उस दिन उनके बारे में कई कहानियां बताई और इस दौरान उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। इतनी बातें सुनने के बाद मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उन्हें एक नये प्रकार से जान पाई हूंl

गौरतलब है कि फिल्म लस्टम पस्टम भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित फिल्म हैl फिल्म में यह दर्शाया गया है कि विदेश में भी अगर एक भारतीय और पाकिस्तानी दोस्ती करते है तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैl इस फिल्म में डॉली अहलुवालिया, दिवंगत अभिनेता ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकारों की अहम भूमिकाएं हैl फिल्म का निर्देशन मानव भल्ला ने किया है जो कि 10 अगस्त को रिलीज हो रही हैl
Page 3MP Achievement Digital AD_300X250