आईटी कंपनी के नाम से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ाया - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

इंदौरमध्य प्रदेश

आईटी कंपनी के नाम से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ाया

इंदौर:

क्राइम ब्रांच ने आईटी कंपनी के नाम से लोगों को ठगने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित साथियों की मदद से खाते में रुपए जमा करवा लेता था। उसके दो साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।

क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक डायसपार्क के संचालक यतीश मुनीराजू की शिकायत पर वर्ष 2016 में आरोपित विकाससिंह गहलोद निवासी नेहरुनगर और प्रशांत सिंह झाला निवासी जनता कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। फरियादी ने पुलिस को बताया की आरोपितों द्वारा कंपनी के नाम से लोगों को ठगा जा रहा है। आरोपितों ने कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलुरु व अन्य राज्यों में रहने वाले युवाओं को झांसे में लिया और विजा बनाने व विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने प्रशांत और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने करीब सवा लाख रुपए साथी अजय यादव निवासी जगजीवन रामनगर के खाते में जमा हुए है। सोमवार को पुलिस ने अजय को पकड़ लिया।