ऑनलाइन शॉपिंग छोड़ स्टोर की तरफ लौट रहे ग्राहक - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

ऑनलाइन शॉपिंग छोड़ स्टोर की तरफ लौट रहे ग्राहक

नई दिल्ली। डिस्काउंट की बाढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ चले गए ग्राहक अब फिर से स्टोर्स की तरफ लौट रहे हैं। जानकार इसकी कई वजह बता रहे हैं, लेकिन रिटेलर और कंपनियां खुश हैं। इस नए ट्रेंड को बरकरार रखने के लिए कई ब्रांड अब समय से पहले अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। ग्राहक ने एक बार फिर से मॉल और बाजार की दुकानों का रुख किया है।

बड़े-बड़े डिस्काउंट देकर ऑनलाइन कंपनियों ने ऑफलाइन बाजार में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन अब न तो ग्राहक का छूट से मोह कम हो रहा है। इस साल ऑफलाइन रिटेल में पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा फुटफॉल देखने को मिली है और बिक्री में भी 25 से 30 फीसदी की तेजी आई है।

नए सिरे से तैयारी

ग्राहक को दुकान पर लौटा देखकर यूएस पोलो, गैंट और नौटिका जैसे कई ब्रांड्स ने आपना नया स्टॉक भी इस बार जुलाई में ही लांच कर दिया। आम तौर पर ये लांच अगस्त में होता है। अब ग्राहक की समझ में आ गया है कि ऑनलाइन में डिस्काउंट पर 2 से 3 सीजन पुराना फैशन मिलता है। जबकि दुकान में लेटेस्ट स्टॉक मिल जाता है।

ग्राहकों को समान देखना पसंद

रिटेल डाइव्स कंज्यूमर सर्वे की रिसर्च में कहा गया है कि 62 फीसदी लोग समान लेने से पहले उसको छूना और देखना चाहते है और 49 फीसदी लोग इसलिए स्टोर में आते हैं ताकि वो समान तुरंत घर ले जा सकें। जानकारों का मानना है के 2018 ऑफलाइन रिटेल के लिए अच्छे दिन शुरुआत हो सकता है।