अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू की, इस तारीख को दिखाया जाएगा सोनी टीवी पर - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू की, इस तारीख को दिखाया जाएगा सोनी टीवी पर

अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. अमिताभ का कहना है कि इस शो से उनका पुराना नाता रहा है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ का अडेप्टेशन है.

अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, “केबीसी दोबारा शुरू. इसके 18 साल हो गए हैं और अब 10वां सीजन आ रहा है. इससे पुराना नाता रहा है. आपके प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था.”

बता दें इस क्विज गेम शो के दो सीजन को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने होस्ट किया था. शुरुआत में स्टार प्लस पर दिखाए जाने के बाद अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोनी एंटरटेन्मेंट चैनल पर दिखाया जा रहा है. इस शो के दसवें से सीजन के साथ अमिताभ बच्चन वापस अपनी बुलंद आवाज के साथ टीवी पर छा जाने वाले हैं. अमिताभ ने साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था.

अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-10’ सोनी टीवी पर सलमान खान के शो की जगह लेगा. बिग बी के इस गेमशो का पहला एपिसोड 3 सितंबर रात 8:30 बजे से ऑन-एयर किया जाएगा.