Why we cannot go back to socialism? : Aditya Trivedi
I am returning from a discussion from a...
I am returning from a discussion from a...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र...

नई दिल्ली: केरल समेत दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में थमने के बाद बारिश अब उत्तर औऱ पश्चिम भारत में कहर ढा रही है. देश के तीन बड़े राज्य एमपी, राजस्थान और यूपी में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं बारिश ने भगवान को बेघर कर दिया तो कहीं स्कूली बच्चों की जान पर बन आई. ओडीसा के पास एक सर्कुलेशन विकसित हो गया है. यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से नमी खींचते रहेंगे जिसके चलते यूपी से लेकर बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरपुर, पटना, सिवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, गया, हज़ारीबाग, रांची, देवघर, दुमका सहित कई शहरों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है.
राजस्थान के झालावाड़ में आहू और परवन नदी के उफान में होने की वजह से 1 दर्जन गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है. वहीं मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदी के उफान में नागदा का चामुंडा मंदिर पूरी तरह पानी में डूब चुका है और देवी मां की प्रतिमा को मंदिर से बाहर निकालना पड़ा है.
यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी भी उफान पर है. नदी के तेज बहाव से धौरहरा में सड़क दो टुकड़ों में कट गई है जिससे आवागमन ठप हो गया है. गांव वाले खौफ के साये में जी रहें हैं कि कभी भी नदी का पानी गांव में घुस सकता है. इटावा जिले में कल दोपहर से हो रही तेज़ बारिश से जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया. इस वजह से मरीज़ों ओर उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी मध्य प्रदेश के मंदसौर, धार और देवास में भारी बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने यूपी के मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर, लखनऊ और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. देश की राजधानी दिल्ली में भी आज तेज बारिश का अनुमान है. आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआरप के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है.
केरल में राहत कार्य में आई तेजी
केरल में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत के काम ने तेजी पकड़ी है. केरल के सीएम पिनराई विजयन ने चेंगन्नूर के राहत कैंप का दौरा किया. वायनाड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बांटी. केरल में सीएम राहत कोष में सिर्फ पोर्टल के माध्यम अब तक 96 करोड़ रुपये की मदद भेजी जा चुकी है. सीएम राहत कोष में 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच अलग-अलग माध्यमों से कुल 212 करोड़ रुपये की मदद की गई है.