भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को, अमित शाह आएंगे - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को, अमित शाह आएंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर आगामी 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में तीसरा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित करेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन राजधानी के जंबूरी मैदान पर होगा।

इसके पहले पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2008 और 2013 में भी कार्यकर्ता महाकुंभ के माध्यम से ही चुनावी शंखनाद किया था। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी प्रदेश में संवाद और अपने काम के आधार पर चौथी बार जनादेश मांग रही है। सिंह ने कहा कि 21वीं सदी भाजपा की है।

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन इसी महाकुंभ में हो जाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि इस यात्रा को पार्टी ने ऐसे ‘डिजाइन” किया है कि ये चुनाव तक लगातार जनता के बीच जाने का माध्यम होगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी आगमन की भी संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस दिशा में प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों से पार्टी की टोली (पन्ना प्रमुख) और इससे ऊपर के सभी पदाधिकारी बुलाए गए हैं। महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा।