Google से नाराज हुए ट्रंप, गलत छवि बनाने पर कर सकते हैं कार्रवाई - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

Google से नाराज हुए ट्रंप, गलत छवि बनाने पर कर सकते हैं कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर अपने ट्वीट और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। राष्ट्रपति ट्रंप इस बार गूगल से अपनी नाराजगी के कारण चर्चा में हैं। खबर है कि वो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं और इसका कारण उनकी गलत छवि बनाने का आरोप है।

उन्होंने इस मामले में गूगल को आड़े हाथों भी लिया है और कहा कि जब से राष्ट्रपति पद संभाला है मीडिया मेरे खिलाफ हमेशा खबरें चलाता रहता है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि गूगल भी मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च होने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक अगर गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इसके चलते पहले से ही काफी बवाल हो चुका है। अपने टि्वटर पोस्ट में मंगलवार को ट्रंप ने लिखा, ट्रंप लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। दूसरे शब्दों में कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन/ कंजरवेटिव और निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं?

एक अन्य ट्वीट में ट्रंप आगे कहते हैं, 96 प्रतिशत से भी अधिक ट्रंप न्यूज के सर्च रिजल्ट राष्ट्रीय वामपंथी मीडिया की तरफ से हैं, जो काफी खतरनाक हैं। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और सूचनाओं और खबरों को छिपा रहे हैं।