भोपाल : भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में आएंगे प्रधानमंत्री, 10 लाख कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में आएंगे प्रधानमंत्री, 10 लाख कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी

भोपाल :विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे। वे 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। इसको लेकर मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री करीब पौने 3 घंटे भोपाल और डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है।

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि 11 बजकर 25 मिनट पर प्रधानमंत्री भोपाल के राजाभोज हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। 5 मिनट यहां रुकने के बाद वे हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक महाकुंभ में रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। डेढ़ बजे जंबूरी मैदान से राजाभोज हवाईअड्डे के लिए रवाना होंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का आकलन कर लें। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। ट्रैफिक जाम के हालात न बनें, इसके लिए योजना बनाएं। भेल के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी पूरे इंतजाम रखे जाएं। बैठक में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, अपर मुख्य सचिव केके सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन, प्रमुख सचिव ऊर्जा आईसीपी केशरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन रश्मि अरुण शर्मी, भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत, कलेक्टर सुदाम खाडे, आयुक्त नगर निगम अविनाश लवानिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।