भोपाल में भाजपा का महाकुंभ आज, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में भाजपा का महाकुंभ आज, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मंगलवार को कार्यकर्ता महाकुंभ से शंखनाद करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा है कि इस कार्यक्रम में दस लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। महाकुंभ में पार्टी नेताओं का भाषण सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोपहर12 बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

यहां से वे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पर बने हेलीपैड आएंगे। दोनों नेता लगभग साढ़े 12 बजे मंच पर पहुंचेंगे। मोदी-शाह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेता भी महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने महाकुंभ में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आवश्‍यक व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की है। महाकुंभ के लिए तैयार किए गए मंच पर करीब 28 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर का टैफिक डायवर्ट किया है।

पुलिस ने जारी किया अलर्ट, सुरक्षा के लिए 5 हजार जवान तैनात

आईजी लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देउस्कर ने बताया कि सवर्ण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है, ताकि कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के सुरक्षा घेरे के अलावा 5 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।