मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

जयपुर। एशिया कप जीतने के बाद क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान पुलिस को अपने एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है। बुमराह ने ट्वीट करते हुए लिखा,यह पोस्ट जीत की खुशी के साथ-साथ उन लोगों के लिए सही जवाब है जो उनकी काबलियत पर शक करते हैं। कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग साइनबोर्ड पर करते हैं। उम्मीद है कि यह तस्वीर भी उस काम आएगी।
दरअसल 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने मात देकर खिताब जीता था। उस मैच में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल भारतीय टीम को बहुत भारी पड़ी थी। उस समय जयपुर पुलिस ने लोगों को रेड लाइट का उपयोग समझाने के लिए जसप्रीत बुमराह की नो बॉल वाली फोटो का इस्तेमाल किया था और कहा था कि लाइन क्रॉस करना कई बार बहुत भारी पड सकता है। इस पर बुमराह ने उसी समय अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और जयपुर पुलिस ने वह विज्ञापन हटा लिया था। अब जीत के बाद बुमराह ने फिर उस विज्ञापन की याद दिलाते हुए जयपुर पलिस को जवाब दिया है।