धार जिले में 17 युवाओं ने धरा गांधी का वेश और चमका दी सड़क - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

धार जिले में 17 युवाओं ने धरा गांधी का वेश और चमका दी सड़क

गांधी को चरित्र में उतार लिया जाए तो समाज का चेहरा तो बदलेगा ही, देश को भी साफ-सुथरा बनते देर नहीं लगेगी।

इसी पवित्र उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) निसरपुर ब्लॉक के 80 युवा गांधी जयंती पर झाड़ू लेकर सड़क पर उतर पड़े।

खास बात यह थी कि इनमें से 17 ने बापू का वेश धरा था, ताकि बापू के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा सके।

युवाओं ने करीब एक घंटे पसीना बहाया और सड़क को चमका दिया। बाद में सभी ने गांधी प्रतिमा पर स्वच्छता की शपथ भी ली। सीएमसीएलडीपी के मोहन बरफा ने कहा कि यदि हर व्यक्ति गांधी बन जाए, तो गंदगी कहीं नजर नहीं आएगी।