शोएब ने खुद को बताया 'डॉन ऑफ क्रिकेट', फैंस ने दिलाई सचिन की याद - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

शोएब ने खुद को बताया ‘डॉन ऑफ क्रिकेट’, फैंस ने दिलाई सचिन की याद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और वर्ल्ड क्रिकेट का जाना माना नाम शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है.

शोएब ने अपने सोशल हैंडल पर ट्वीट करते हुए खुद को ‘क्रिकेट का डॉन’ बताया, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर ही शोएब को ट्रोल कर दिया.

इतना ही नहीं फैंस ने उन्हें सचिन की याद दिलाते हुए कहा कि ‘क्या तुम सचिन को भूल गए?’

शोएब ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जैसा कि लोग मुझे कहते हैं ‘डॉन ऑफ क्रिकेट’ लेकिन मुझे कभी किसी को चोट पहुंचाना अच्छा नहीं लगा. साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं सिर्फ और सिर्फ अपने देश और इस दुनिया के लोगों के लिए खेला.’

इस ट्वीट के जवाब में एक फैन ने विश्वकप 2003 का वीडियो शेयर कर लिखा, ”तुम इस पारी को कैसे भूल सकते हो जब सचिन ने तुम्हारी पिटाई की थी.”

बिप्लव नाम के एक ट्रोलर ने लिखा, ”आप अच्छे खिलाड़ी हो लेकिन आप हमेशा खुद ही अपने मुंह से अपनी तारीफ करते रहते हो.”

एक ट्रोलर ने ये तस्वीर शेयर कर लिखा, ”ये टी20 मैच नहीं है लेकिन इसका श्रेय सचिन को जाता है.”