यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

मुंबई। शेयर बाजार में निवेशकों के लिए दिन की शुरुआत किसी सदमे से कम नहीं रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 33,760 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 311 अंक गिरकर 10,100 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में बाजार थोड़ा संभला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि इस गिरावट से निवेशकों को महज 5 मिनट में 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी और अन्य एशियाई शेयरों का कमजोर प्रदर्शन रहा।
रुपए भी लगातार कमजोर होता जा रहा है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले गिरकर 74.41 पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने से शेयर बाजार से विदेशी निवेशक रूठ गए हैं। विश्व में जब आर्थिक मंदी चल रही थी तब इन्होंने अपना पैसा भारतीय बाजार में निवेश किया था। डॉलर, पौंड और यूरो के मजबूत होते ही ये निवेशक लौट रहे हैं।