INDvsWI: विराट की निगाहें तेंडुलकर के इस खास रिकॉर्ड पर - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

INDvsWI: विराट की निगाहें तेंडुलकर के इस खास रिकॉर्ड पर

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में शुरू होगी। विराट कोहली अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को सीरीज जीत दिलाने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। वे सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर इन दो देशों के बीच वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहेंगे।

विराट वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ रन बनाते आ रहे है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला जमकर रन उगलता रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 वनडे में 60.30 की औसत से 1387 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 9 फिफ्टी शामिल है, इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 127 रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तेंडुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने 39 मैचों में 52.43 की औसत से 1573 रन बनाए है। इसमें उन्होंने चार शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 141 रहा था। विराट को तेंडुलकर को पीछे छोड़ने के लिए अभी 187 रन और बनाने है। विराट के फॉर्म को देखते हुए इस सीरीज के दौरान उन्हें सचिन को पीछे छोड़ने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने इस टीम के खिलाफ 42.12 की औसत से 40 मैचों में 1348 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने इन मैचों में 3 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इंडीज के खिलाफ वनडे में 1142 रन बनाकर इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। गांगुली ने 27 मैचों में 47.58 की औसत से ये रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज की तरफ से ओपनर डेसमंड हैंस ने भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 36 मैचों में 42.40 की औसत से 1357 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्द्धशतक जड़े थे। शिवनारायण चंद्रपॉल इस सूची में दूसरे क्रम पर है और उन्होंने 46 मैचों में 35.64 की औसत से 1319 रन बनाए थे।